फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is hope of starting the hospital's oxygen plant

Yamuna Nagar News: अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की जगी उम्मीद

Mon, 05 Jun 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
There is hope of starting the hospital's oxygen plant
ईएसआई अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की उम्मीद जगी है। सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट में बिजली कनेक्शन देने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बिजली निगम ने कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस राशि से प्लांट के लिए नया ट्रांसफार्मर रखने साथ नए पोल लगाकर तार डाले जाएंगे। अगले कुछ माह में प्लांट की मशीनरी शुरू हो जाएगी और ऑक्सीजन का उत्पादन होने लगेगा।
विज्ञापन

शहर की इस्जेक कंपनी ने अपने सीएसआर फंड से करीब एक करोड़ 57 लाख रुपये खर्च कर वर्ष 2021 में ईएसआई अस्पताल जगाधरी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया था। प्लांट तैयार होने के बाद शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने 20 नवंबर 2021 को उद्घाटन किया था। यह प्लांट हवा से ऑक्सीजन तैयार करता है। यह एक मिनट में हवा से 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद बिजली कनेक्शन की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। यहां तक की इसका ट्रायल भी जनरेटर पर लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग कनेक्शन लेने की जिम्मेदारी ईएएसआई अस्पताल की बताता रहा। ऐसे में प्लांट बिजली कनेक्शन को तरसता रहा। तब कनेक्शन नहीं कराने को लेकर सवाल भी उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसआई के एमएस का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. रवि विमल ने बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट पर संज्ञान लिया। उन्होंने प्लांट पर आने वाले खर्च को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों से एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा। निगम ने ट्रांसफार्मर रखने से लेकर पोल व तार डालने पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च आने की बात कही। एमएस ने एस्टीमेट की फाइल मुख्यालय में भेजी। वहां से बजट को स्वीकृति मिल गई। संवाद

ईएसआई अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन काप्लांट वर्ष 2021 में लगा था। तब इस पर एक करोड़ 57 लाख रुपये खर्च आया था। अब लगभग प्लांट की लागत के बराबर ही डेढ़ करोड़ रुपये केवल बिजली कनेक्शन पर खर्च आएगा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जिस तरह से मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा ,उसे देखते हुए इस्जेक ने यह प्लांट ईएसआई अस्पताल को भेंट किया था।


ईएसआई अस्पताल के एमएस डॉ. रवि विमल ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट के कनेक्शन के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिल गई है। प्लांट का बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिजली कनेक्शन होते ही प्लांट ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। जिससे मरीजों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed