फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are more students than seats for admission in graduate classes

Yamuna Nagar News: स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए सीटों से ज्यादा विद्यार्थी

Mon, 24 Jun 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
There are more students than seats for admission in graduate classes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्नातक कक्षाओं के लिए कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने के दो दिन शेष है। विद्यार्थी 25 जून रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही इसके लिए निदेशालय की ओर से कोई गाइडलाइन जारी की है। अभी तक जिले के तमाम काॅलेजों में कुल सीटों से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं।
आवेदन के बाद पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए दो जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। तीन जुलाई को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 25 जून तक आवेदन होंगे और 26 जून को आवेदन में विसंगतियां ठीक की जा सकती हैं। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 28 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

अभी तक कॉलेज में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया धीमी चल रही थी, लेकिन अंतिम चार दिनों में आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ी है। अभी तक जिले के तमाम काॅलेजों में कुल सीटों से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। जबकि दो दिन शेष है और इन दिनों में करीब दो हजार से ज्यादा आवेदन होने की संभावना है। सीटों से ज्यादा आवेदन होने पर कट ऑफ लिस्ट काफी हाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हरियाणा और केंद्रीय बोर्ड के विद्यार्थियों का 12वीं का परिणाम बेहद शानदार आया है। पास प्रतिशत के अलावा मेरिट व प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले सालों की तुलना में काफी ज्यादा है। ऐसे में इस बार कॉलेज में मेरिट लिस्ट काफी हाई रहेगी। अनुमान है कि पहली कट ऑफ लिस्ट 98 से 99 प्रतिशत तक जा सकती है।

जिले में 12वीं पास विद्यार्थियों की संख्या जिले के सभी काॅलेज की कुल सीटों की संख्या से ज्यादा है। विद्यार्थी ज्यादा होने के कारण विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस बार जिले से करीब 13500 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। जबकि जिले के सभी एडेड एवं राजकीय कॉलेज में सीटों की संख्या करीब 9000 है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस बार हरियाणा बोर्ड से करीब 6700 और सीबीएसई से 6500 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है। इसके अलावा ओपन बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थी हैं।

अंतिम दिनों में जिले के राजकीय कॉलेजों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। हर दिन विद्यार्थी पहुंचकर दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। जिले में छछरौली, प्रतापनगर, आहड़वाला बिलासपुर, सरस्वतीनगर और रादौर में पांच सरकारी कॉलेज हैं। इन पांचों सरकारी कॉलेज में कुल 2130 सीट हैं। शुरुआत में सरकारी कॉलेज में दाखिलों के लिए आवेदन कम आ रहे थे, लेकिन अब इसमें इजाफा हुआ है।


काॅलेज में आवेदन करने के दो दिन शेष हैं। अंतिम दिनों में आवेदन की संख्या में इजाफा हुआ है। सरकारी कॉलेज में भी आवेदनों की संख्या बढ़ी है। सरकारी कॉलेज के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। -संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय कॉलेज छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed