{"_id":"5fbd527e8ebc3e9bc202d52f","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl519386179","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख के गहने चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने कलानौर में घर के ताले तोड़ 30 हजार रुपये की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख के गहने चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने नाई की दुकान, एक अन्य घर व अन्य स्थानों का निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कलानौर के ईशम सिंह ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर थे। अगली सुबह जब वह घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर से जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। मौके से सोने की अंगूठी, हार, चांदी की चुटकी, पाजेब और 30 हजार रुपये की नगदी गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हैड कांस्टेबल रविन्द्र मामले की जांच कर रहे हैं।
यूपी के बुड्ढा खेडा निवासी नीइम ने हुडा थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसने छोटी लाइन पर नाई की दुकान की हुई है। शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन दुकान पर आया तो शटर टूटा हुआ था। वहीं दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो दुकान से एलसीडी, हेयर प्रेसिंग, कटिंग मशीन और कुछ नगदी गायब है। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।वहीं मॉडल टाउन निवासी रोनक भट्टी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके साथ उनकी मौसी का घर है। मौसी चंडीगढ़ में रह रही है। उनकी मां मौसी के घर पर गई तो उन्होंने देखा कि ताले टूटे हुए थे। वहीं वहां से टूंटियां, बर्तन और कंबल चोरी थे। इस मामले में शहर पुलिस ने केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन
भंगेडा निवासी बलबीर सिंह ने प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19-20 नवंबर की रात चोरों ने उसके अलावा गांव के राजेन्द्र सिंह, अजब सिंह, बुंदी राम, महक सिंह, जय सिंह, सुरेश, प्रदीप, जगीर सिंह, हरमोहन सिंह, राजकुमार, ओम सिंह, प्रमोद, पवन कुमार, इकबाल सिंह, शराब सिंह के ट्यूबवेलों में चोरी की। चोरों ने ट्यूबवेल से लगभग 40 हजार की केबल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है। हैड कांस्टेबल नवतेज सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।