{"_id":"64caaeef267b5bf58805e574","slug":"theft-at-eight-places-including-house-shop-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-3362-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर, दुकान, मंदिर समेत आठ स्थानों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर, दुकान, मंदिर समेत आठ स्थानों पर चोरी
Thu, 03 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। चोरों ने घर, दुकान, स्कूल, मंदिर समेत आठ स्थानों पर चोरी की। सभी मामलों में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दड़वा निवासी तेजपाल ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ रिश्तेदारी में यूपी के गांव भनेड़ा उद्दा गया था। घर पर उसके 12 साल व छह साल के दो बच्चे थे। सुबह जब वह घर आया तो उसने देखा कि अलमारी खुली हुई पड़ी है। जबकि अलमारी व मेन गेट की दोनों चाबियां उसके पास थी। जांच करने पर अलमारी से तीन सोने की अंगूठियां, दो चांदी की पाजेब, दो चैन व 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, बूड़िया निवासी जनक राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मेन बाजार बूड़िया में सब्जी की दुकान है। रात करीब सवा नौ बजे दुकान पर तीन अज्ञात युवक आए। उन्होंने उससे फ्रूटी मांगी। जब वह दुकान के अंदर रखे फ्रिज से फ्रूटी निकालने लगा तो उनमें से एक युवक ने दुकान में रखे गल्ले से दो हजार रुपये निकाल लिए। गल्ले से रुपये निकालकर तीनों युवक वहां से बाइक पर फरार हो गए। उसने शोर मचाया और चोरों का पीछा किया, लेकिन आरोपी तीनों युवक वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
उधर, ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी श्रीचंद ने बताया कि उसका बूड़िया रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास खोखा है। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार तीन युवक उसके खोखे पर आए और उससे कुछ सामान मांगा। जब वह उन्हें सामान देने लगा तो आरोपी खोखे में रखा उसका गल्ला चोरी कर फरार हो गए। गल्ले में 8000 हजार रुपये थे।
उधर, सुंदर नगर निवासी लवनीत सिंह ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका त्यागी गार्डन में कार का गैराज है। रोज की तरह रात करीब साढ़े आठ बजे वह गैराज बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह उसने गैराज खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गैराज से छह कार की बैटरियां, छह कार के एलटीनेटर, 10 क्लच प्लेट, चार एसी कंप्रेशर, 50 किलोग्राम एल्युमीनियम स्क्रैप गायब था। जांच में सामने आया कि चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया।
उधर, जम्मू कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि वह आरके हाईस्कूल में प्रिंसिपल है। रोज की तरह सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो कमरों लगे चार छत के पंखे व लोहे के 36 बेंच गायब था। जांच में सामने आया कि रात के समय चोरी स्कूल में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, जटहेड़ी निवासी राजबीर सिंह ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लेदा खास व जटहेड़ी के बीच मेन सड़क पर सीमेंट व करियाना स्टोर की दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा था। दुकान के अंदर से दो क्विंटल गेहूं, गल्ले से 20 हजार रुपये, यूरिया खाद के पांच बैग चोरी थे। छछरौली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
छछरौली निवासी पाती राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गनौली गेट छछरौली स्थित शंभू मंदिर (बालाजी का मंदिर) में पुजारी है। सुबह जब वह मंदिर में पहुंचा तो वहां एक बड़ा भगोना, कांसे की थाली, दो कांसे गडोल, चार पीतल की बड़ी ज्योत, घंटियां, पीतल की 10 बाल्टियां, 20 गिलास, पीतल के ज्योत, दो थालियां पीतल की व अन्य सामान चोरी था। उधर, हाफिजपुर निवासी सुखबीर सिंह के बरौली माजरा स्थित खेत में लगे ट्यूबवेल से चोरों ने मोटर का तांबा व अन्य सामान चोरी कर लिया।