फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man who came to steal from the house was caught and handed over to the police.

Yamuna Nagar News: घर में चोरी करने आए युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 20 Dec 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Dec 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to steal from the house was caught and handed over to the police.
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के विशाल नगर में एक युवक मकान में घुसकर चोरी कर रहा था। उसी समय घरवाले वापस आ गए। जिन्हें देखकर वह बेड के नीचे छुप गया। काफी देर बाद बेड के नीचे हरकत होने पर परिवार के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के विशाल नगर निवासी जसविन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी काम पर गए थे। जब वह वापस आये तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ मिला। जैसे ही वे कमरे में अंदर गए तो देखा कि एक लड़का कमरे में बेड के नीचे घुसा हुआ था। उन्हें देखते ही युवक बेड के नीचे से निकलकर भागने लगा। जिसे उन्होंने पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। युवक की पहचान पड़ोस में ही रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार की अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed