फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man raped the girl on the pretext of marriage

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
The young man raped the girl on the pretext of marriage
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को कई दिन तक एक कमरे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके हरदीप सिंह के साथ जान पहचान थी। 30 नवंबर 2021 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। जब उसने आरोपी हरदीप सिंह के परिवार वालों जगबीर सिंह, दुलकश, मोहित व नरेंद्र से बात की तो आरोपियों ने भी हरदीप का साथ दिया और उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी हरदीप सिंह समेत सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed