फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The work of shops being built in the colony was stopped

Yamuna Nagar News: कॉलोनी में बनाई जा रही दुकानों का रुकवाया काम

Thu, 10 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The work of shops being built in the colony was stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





यमुनानगर। रिहायशी कॉलोनी ग्रीन पार्क में दुकानों का निर्माण करवाने से खफा लोगों ने बुधवार को एकत्र होकर निर्माण रुकवा दिया। वहीं निगम आयुक्त को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। निगमायुक्त ने आश्वासन दिया है कि कॉलोनी में नियमानुसार ही कार्य करने दिया जाएगा।

रामपुरा सरकारी स्कूल के पीछे टी-प्वाइंट पर दुकानों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।। इसका पता चलते ही ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी वार्ड पार्षद भावना बिट्टू से मिलने रात को ही पहुंच गए। पार्षद भावना बिट्टू व उनके पति पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में दुकानों का निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने निगम को इस मामले से अवगत करवाया और कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने सुबह पहुंचने का आश्वासन दिया था। जिस पर कॉलोनी वासी बुधवार सुबह निर्माण स्थल पर एकत्रित हो गए। निर्माण के लिए जैसे ही श्रमिक आए लोगों ने काम बंद करवा दिया। इस दौरान मौके पर पवन बिट्टू भी पहुंच गए। बाद में नगर निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी निर्माण कार्य को गलत ठहराते हुए काम बंद करने के निर्देश दिए। लोगे पवन बिट्टू के साथ निगम आयुक्त से मिले और उन्हें शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसायटी प्रधान देविंद्र मेहता, महेश सिंगल, नरेश नागपाल, एसपी सैनी, देवेंद्र पुरी, दिनेश कोहली, अशोक मक्कड़ ,दीपक सचदेवा, विकास नारंग, पुष्पेंद्र बहल, हरीश गुलाटी, अरुण कपिल, राजेश विनायक, लवली ने बताया कि पहले ही इस मोड़ पर दुर्घटनाएं होती हैं और ऐसे में अगर यहां दुकानों बन रही हैं। इससे न केवल दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कॉलोनी वासियों का आना जाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed