फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The women of Jammu Colony are playing a pivotal role in saving water

Yamuna Nagar News: पानी बचाने में अहम भूमिका निभा रहीं जम्मू कॉलोनी की महिलाएं

Fri, 29 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The women of Jammu Colony are playing a pivotal role in saving water
खाली बोतलों से पौधों के लिए ​बनाए सुरक्षा घेरे को दिखातीं महिलाएं। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की जम्मू कॉलोनी की महिलाएं जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। इससे प्रभावित होकर केंद्रीय जल मंत्रालय की टीम उनकी गतिविधियों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार कर चुकी है।
महिलाएं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की पहल अमृत मित्र योजना के तहत कार्य कर रही हैं, जो अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को जल प्रबंधन और जल गुणवत्ता परीक्षण से जोड़ती है। इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर पानी के सैंपल एकत्रित करने, लोगों को नए पानी के कनेक्शन दिलाने और कनेक्शन का डाटा ऑनलाइन करने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी आगे बढ़ा रही हैं। पिछले दो वर्षों में महिलाएं करीब 4800 पानी के सैंपल एकत्रित कर चुकी हैं। पर्यावरण संरक्षण के तहत महिलाओं ने 25 एमएलडी के एसटीपी परिसर में 500 तथा 10 एमएलडी के एसटीपी परिसर में 195 पौधे भी लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पौधों की एक वर्ष तक देखभाल की जिम्मेदारी भी इन्हीं महिलाओं को सौंपी गई है। महिलाओं ने अपने स्तर पर एक ड्रेस कोड निर्धारित किया है और पहचान के लिए आईडी कार्ड भी बनवाए हैं, जिससे उनका कार्य और अधिक व्यवस्थित नजर आता है। यही वजह रही कि केंद्रीय टीम का ध्यान भी उनकी ओर आकर्षित हुआ।
उनके कार्य का एक अनोखा पहलू यह भी है कि जहां भी वे पानी के सैंपल लेने जाती हैं, वहां से प्लास्टिक की खाली बोतलें भी एकत्रित करती हैं। इन बोतलों का उपयोग पौधों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने और पौधों को पानी देने के लिए किया जाता है। बोतलों में पानी भरकर पौधों के पास लटका दिया जाता है, जिससे बूंद-बूंद पानी जड़ों तक पहुंचता रहता है और पौधे सूखने से बच जाते हैं।

जम्मू कॉलोनी में यह कार्य सात स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। पानी के कनेक्शन का डाटा ऑनलाइन करने में अवनी ग्रुप की प्रधान पूजा भट्ट, वंशिका ग्रुप की प्रधान विनिता और विनायक ग्रुप की प्रधान मीनू सक्रिय हैं। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान में मुकंद ग्रुप की प्रधान निर्मला यादव, ईशा ग्रुप की प्रधान सुशील पासी और दक्ष ग्रुप की प्रधान आरती योगदान दे रही हैं। पानी के सैंपल लेने की जिम्मेदारी गायत्री ग्रुप की प्रधान रजनी संभाल रही हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन दिनेश गाबा ने कहा कि जम्मू कॉलोनी की महिलाएं जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

खाली बोतलों से पौधों के लिए बनाए सुरक्षा घेरे को दिखातीं महिलाएं। स्वयं

खाली बोतलों से पौधों के लिए बनाए सुरक्षा घेरे को दिखातीं महिलाएं। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed