फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman injured in the fight died

Yamuna Nagar News: झगड़े में घायल महिला ने तोड़ा दम

Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
The woman injured in the fight died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रूपकला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पांच अक्टूबर को रूपकला के बेटे प्रवीण के साथ गांव के ही दो लोगों ने झगड़ा किया था। वह बीच बचाव में आई तो उसे धक्का दिया गया। जिसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला की हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
इस्माइलपुर निवासी मान सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां मजदूरी की थी। इस काम के लिए उन्होंने उससे पांच हजार रुपये लिए थे। अब वह कुछ दिन से काम पर नहीं जा रहा था। इस संबंध में वह अपने साथी के साथ पांच अक्टूबर की शाम को उनके घर पर पहुंचा। वह घर नहीं मिला। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे प्रवीण के साथ झगड़ा किया।
विज्ञापन

बीच बचाव में उसकी बेटी नेहा का भी आरोपियों ने गला पकड़ लिया। बीच बचाव में उसकी मां रूपकला आई तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। बाद में आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने बीच बचाव करा दिया था। इस घटना के बाद से ही मां की तबीयत बिगड़ गई। उसे दर्द हुआ। जिस पर उसे छछरौली के अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छछरौली थाना प्रभारी रोहताश का कहना है कि प्राथमिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता करने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed