फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The winning students were honored

Yamuna Nagar News: विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Thu, 20 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The winning students were honored
 विजेता​ विद्यार्थियों के साथ स्कूल के अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वीरवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदी दिवस पर भारत विकास परिषद की ओ से आयोजित पंजाबी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मानवी को व जेएमआईटी रादौर में आयोजित विजन वेंचर प्रतियोगिता में भाग लेने वालेआयुष कौशल, वेधा, इशिता व अनन्या को सम्मानित किया शर्मा ने बताया कि जेएमआईटी रादौर में विजन वेंचर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 36 विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र आयुष कौशल वेधा इशिता व अनन्या ने अपने नवाचारी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। जिन्हें निर्णायकों ने सराहा व प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भारत विकास परिषद द्वारा गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में मानवी ने पंजाबी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनका स्कूल प्रांगण में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने विजेता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed