फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The wheels of the train started to stop at the speed of the new wave of Corona, two vehicles canceled

कोरोना की नई लहर की रफ्तार से थमने लगे ट्रेन के पहिए, दो गाड़ियां रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
The wheels of the train started to stop at the speed of the new wave of Corona, two vehicles canceled
यमुनानगर। कोरोना की नई लहर की रफ्तार ने रेल गाड़ियों के पहिए थामना शुरू कर दिया है। पिछले साल लॉकडाउन के चलते बंद की गई गाड़ियों का संचालन अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हो पाया था कि अब रेलवे ने गाड़ियां बंद करना शुरू कर दिया है। तेजी से फैल रही कोरोना की नई लहर को देखते हुए मुख्यालय ने कुछ गाड़ियां का संचालन रोकने का निर्णय लिया है। जिसके तहत इन्हें अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। रेलवे मुख्यालय ने हरिद्वार जाने वाली दो गाड़ियां अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी स्पेशल एक्सप्रेस बंद की जा रही है। छह मई से इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा बीकानेर हरिद्वार बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 10 मई से रोका जा रहा है। मुख्यालय ने सभी रेल मंडलों को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। वहीं इन गाड़ियों में आरक्षण करवाने वालों को अब दूसरी गाड़ी या अन्य यातायात विकल्प तलाशना होगा। मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाड़ी रद्द की जा रही हैं। अंबाला मंडल में तीन गाड़ियां रद्द की गई हैं। जिसमें से दो यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रूक कर जाती हैं। श्रीगंगानगर हरिद्वार 04711-12 प्रतिदिन सुबह सवा 11 बजे हरिद्वार के लिए यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से रवाना होती है, जबकि शाम करीब चार बजे श्रीगंगानगर जाने के लिए यहां पहुंचती है। जबकि बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस 04717-18 सप्ताह में दो दिन ही चलती है। जो प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार के रवाना होती है और मंगलवार को वापस बीकानेर के चलती है। अब रेलवे ने इन दोनों गाड़ियों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है। मुख्यालय की ओर से सभी मंडलों को इसकी अधिसूचना को विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि लॉकडाउन व कर्फ्यू टाइम में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से श्रीगंगानगर हरिद्वार और बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस के संचालन के रोक के बारे में सूचना मिली है। जिसे सभी स्टेशनों व आरक्षण केंद्रों को भेज दिया गया है। आगामी आदेश आने तक इन गाड़ियों का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed