फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The teams from Bhavad and Panjeto won the Kabaddi finals

Yamuna Nagar News: भावड़ और पंजेटों की टीम ने जीते कबड्डी के फाइनल मुकाबले

Mon, 13 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The teams from Bhavad and Panjeto won the Kabaddi finals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली खंड के गांव गनौला में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर साबित हुआ। 11 जुलाई की सुबह शुरू हुआ यह टूर्नामेंट पूरी रात लगातार चलता रहा और रविवार सुबह करीब आठ बजे विजेताओं के सम्मान के साथ संपन्न हुआ। लड़कियों का फाइनल मुकाबला भावड़ और लड़कों में पंजेटो की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 24 और महिला वर्ग की 14 टीमों सहित करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहली बार राज्यस्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में हर मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। टूर्नामेंट का आयोजन गुरजिंद्र गनौला, संदीप भट्टल, मोहित भट्टल, अवतार सिंह, मनिंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जगमाल सिंह, गुरदेव सिंह, सचिन भट्टल, जसमेर सिंह और जसप्रीत बलौली की ओर से किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़कों की विजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल बीएस मॉडल स्कूल रामपुर और गुर्जर कन्या महाविद्यालय देवधर के बीच खेला गया, जिसमें बीएस मॉडल स्कूल की टीम ने तीन अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल सोनीपत के गांव भावड़ और पानीपत की टीम के बीच हुआ, जिसमें भावड़ ने छह अंकों से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में भावड़ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बीएस मॉडल स्कूल रामपुर को 17 अंकों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश, अमृतसर, सोनीपत, पानीपत, उत्तराखंड, यमुनानगर, राधे वेदा अकादमी सफीदो, पाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल गुम्मड़ और राधे वेदा अकादमी सफीदो के बीच खेला गया, जिसमें राधे वेदा अकादमी ने नौ अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में पंजेटो की टीम ने पाई को छह अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में पंजेटो और राधे वेदा अकादमी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में पंजेटो ने सात अंकों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

समापन समारोह में जगाधरी विधायक अकरम खान, गुरजिंद्र खेड़ी, डीएसपी रजत गुलिया, रामपाल शाहजहांपुर, बलदेव सिंह कायमपुर, हरकेश मोहड़ी, बृजपाल छप्पर, विशाल जग्गी छछरौली, रूबी शेरपुर, गुरप्रीत बाजवा बलाचौर और सुखबीर भंग्गू बलाचौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और सम्मान देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed