फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The team of village Nagli 32 won the cricket competition, Yamunanagar

गांव नगली 32 की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The team of village Nagli 32 won the cricket competition, Yamunanagar
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के गांव नगली 32 में क्रिकेट प्रतियोगिता कमेटी की ओर से प्रतियोगिता करवाई गई। फाइनल मैच गांव बिजौली व नगली 32 के बीच खेला गया। नगली 32 की टीम ने फाइनल मैच जीतकर हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
कमेटी के प्रधान हाफिज व राकिब खान ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि राजकुमार छलौर व मोहम्मद इमरान राही रहे। मुख्यातिथि राजकुमार ने कहा कि प्रतियोगिताएं विकास का आधार है। खेल से शरीर का संपूर्ण विकास होता है व समूह में कार्य कर नेतृत्व करने की योग्यता का विकास होता है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेल से भी जुड़ना चाहिए। खेल आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच गांव बिजौली और लेदा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बिजौली टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच गांव नगली 32 और बुड्डी के बीच हुआ, जिसमें नगली 32 टीम ने जीत पाई। फाइनल मैच गांव बिजौली व नगली 32 के बीच खेला गया, जिसमें नगली 32 की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 21000 रुपये व उपविजेता बिजौली को 11000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सरपंच अहमद ,शिव चरण, इसरान खटाना, अब्दुल अजीज, मेहंदी हसन, अनस, महबूब, मन्ना खान, आरिफ, मुजम्मिल, इरफान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed