{"_id":"610865478ebc3e8457184cda","slug":"the-team-of-health-and-public-health-department-reached-after-the-outbreak-of-diarrhea-in-the-village-yamuna-nagar-news-knl78660021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के बाद भी नहीं ठीक की लीकेज, गंदा पानी पीने से फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के बाद भी नहीं ठीक की लीकेज, गंदा पानी पीने से फैला डायरिया
विज्ञापन
गांव अजीजपुरकलां में डायरिया फैलने की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही लोगों से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि घरों में गंदे पानी की आपूर्ति के कारण बीमारी फैली है।
गांव में पहुंची टीम ने पेयजल आपूर्ति लाइन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से लीकेज की जानकारी ली। इसके बाद लीकेज ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। तीन जगह लीकेज ठीक करने के बाद मुख्य नाले के पास लीकेज ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
दूसरी ओर एसएमओ शमा परवीन ने भी गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम तीन दिन से घर-घर जाकर पानी के नमूने, खून की जांच कर दवाइयां वितरित कर रही है। वहीं लोगों को ओआरएस, जिंक व क्लोरिन भी बांटी जा रही है। ग्रामीणों को पीने के पानी प्रयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी गई है। डॉ. शमा ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीण रजनीश कुमार, रामचंद्र ने बताया कि गांव के पूर्व की ओर लगा नलकूप खराब होने पर रामगढ़ व गांव के दक्षिण छोर पर स्थित नलकूप से पानी सप्लाई किया जा रहा था। गांव में पाइप लाइन जगन्नाथ के घर के पास, मुन्नी लाल के घर के पास, मंदिर के पास व रजनीश के घर के पास सहित कई जगह से लीक है। लीकेज के कारण घरों में गंदा पानी पहुंचा, जिससे लोग बीमार हुए। वहीं बारिश के पानी के साथ आसपास फैली गंदगी भी सप्लाई लाइन में चली जाती है। लीकेज के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ। विदित हो कि डायरिया के कारण गांव की भागवंती, रविंद्र भटनागर, केला देवी, सुशील कुमार, विजय, रविंद्र कुमार, अमित, सुभाष, बाबूराम सहित कई लोगों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पतालों में चल रहा है।