{"_id":"6941a8f93197ded28606f925","slug":"the-students-pledged-to-save-energy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148324-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं ने लिया ऊर्जा बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं ने लिया ऊर्जा बचाने का संकल्प
Wed, 17 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा बचाओ, भविष्य सुरक्षित करो’’ थीम पर छात्राएं संरक्षण का संकल्प लेते हुए। कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के विज्ञान विभाग की ओर से इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। यह सप्ताह 12 से 16 दिसंबर तक मनाया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ऊर्जा बचाओ, भविष्य सुरक्षित करो रखी गई।
कॉलेज की निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास भी ऊर्जा बचत और सतत विकास की मजबूत नींव रखते हैं।