फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The streets were filled with water due to heavy rain, people did not come out of their houses

Yamuna Nagar News: झमाझम बारिश से गलियों में भरा पानी, घरों से नहीं निकले लोग

Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The streets were filled with water due to heavy rain, people did not come out of their houses
अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार रात साढ़े 12 बजे के बाद से मंगलवार दोपहर तक बारिश होती रही। दूसरे दिन जिले में 35 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश होने से पानी गलियों में भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को कई घंटे अपने घरों में कैद रहना पड़ा।
वहीं जलभराव के बीच लोगों को आने जाने में भी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा बारिश जगाधरी में 54 एमएम और सबसे कम प्रतापनगर में 13 एमएम हुई। दिनभर हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में कमी आई है। दो दिन में जिले का अधिकतम तापमान चार डिग्री तक कम हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रातभर में हुई बारिश सुबह साढ़े छह बजे बंद हुई। कुछ घंटे की राहत के बाद साढ़े नौ बजे फिर से बारिश होने लगी। बारिश कहीं तेज हुई तो कहीं कम हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर भी जाम लगा रहा। दोपहर तक वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में पानी गांवों की गलियों से होकर निकला। जिससे गलियां पानी से लबालब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि पानी लोगों के घरों में नहीं घुसा। लोग खुद ही पानी निकासी का प्रबंध करते दिखे। व्यासपुर के रामदासिया मोहल्ला, चौराही-लिंक रोड, छछरौली मोड, जगाधरी मार्ग पर वीटा मिल्क प्लांट के पास, छछरौली के मुख्य बाजार में बारिश का पानी भर गया। इसी तरह शहर में जगाधरी के मटका चौक, अंबाला मार्ग, यमुनानगर रोड पर भी बारिश का पानी सड़कों किनारे भर गया। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैराज पर जलस्तर में मामूली बढ़ाेतरी

वहीं यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से हथिनीकुंड बैराज पर भी जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। दोपहर 12 बजे बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 43312 क्यूसेक दर्ज किया गया। शाम छह बजे जलस्तर घट कर 36821 क्यूसेक दर्ज किया गया। बैराज से यमुना नदी नदी में 24801 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 10510 व उत्तर प्रदेश की पूर्वी यमुना नहर में 1510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यदि यमुना के कैचमेंट एरिया में बारिश होती है तो बैराज पर भी जलस्तर बढ़ जाएगा।


दो दिन बारिश के आसार

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बुधवार व वीरवार को भी बारिश होने की संभावना है। इस वक्त मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। सप्ताह के अंत में भी बारिश हो सकती है।

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed