{"_id":"6891020bdce9b83d8d06fd87","slug":"the-shiva-temple-resonated-with-the-chanting-of-har-har-mahadev-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141824-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों के बाहर शिवभक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। नौ को सावन का महीना खत्म हो रहा है। आखिरी सोमवार होने के कारण मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, शहद, दही, फल व फूल आदि चढ़ाकर पूजा की।
सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की अराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जगाधरी पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्राचीन श्रीकालेश्वर महादेव मठ कलेसर में सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की ओर से शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, शहद, भांग, धतूरा व मौसमी फल आदि के साथ जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर हवन पूजन कर भंडारा लगाया गया।
इसी तरह, बूड़िया के पातालेश्वर मंदिर, भाटली के प्नाचीन स्वयंभू शिवलिंग, आदिबद्री स्थित श्री केदारनाथ मंदिर, रादौर के मैदानेश्वर मंदिर समेत कॉलोनियों व गांवों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रबंधकों ने विशेष प्रबंध किए थे। श्रद्धालुओं को मंदिरों से पूजा सामग्री दी गई। इसके साथ ही पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया।
विज्ञापन
कालेश्वर मठ में भगवान शिव स्वयं भू के रूप में विराजमान हैं। यहां भी काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। इसके साथ ही भाटली शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागी बनता है। लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने भोले के जमकर जयकारे लगाए। घंटों की ध्वनि और भोले के जयकारों से मंदिर परिसर पूरे दिन गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जमकर भोले नाथ के बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव आदि जयकारे लगाए जिससे आसपास का वातावरण शिवमय हो गया। भाटली मंदिर में आए श्रद्धालु पवन व जसबीर शर्मा ने बताया कि सावन का आखिरी सोमवार था, इसलिए परिवार के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : संवाद