फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The senior mayor first took his head in the temple, then started the cleanliness campaign by cleaning

नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर छह माह तक बनाए संबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The senior mayor first took his head in the temple, then started the cleanliness campaign by cleaning
यमुनानगर। नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। छात्रा की पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी शहर के निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय जतिन भी पहले उसकी बेटी के साथ स्कूल में पढ़ता था। आरोपी उसकी लड़की से फोन पर बात करने लगा। अपनी बातों में उलझाकर आरोपी ने 12 अगस्त 2021 को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ कई बार संबंध बनाए। आरोपी उनकी गैर मौजूदगी में कई बार उनके घर पर भी आया और उसकी बेटी से गलत काम किया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अब आरोपी ने उसकी बेटी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता ने गृह मंत्री को भेजी शिकायत
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सामने कई दिन से धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत भेज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है। जबकि आरोपी सरेआम घूम रहा है और उसे धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने गृह मंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि उसने 18 जनवरी को महिला थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। काम दिलाने के बहाने उसे आरोपी ने अपने पास बुलाया था। काम के सिलसिले में वह बार-बार उसे अपने पास बुला लेता था। एक दिन मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। जिसके दम पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। केस को दर्ज हुए कई दिन बीत चुके हैं परंतु अब तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह जब भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला थाने में जाती है तो पुलिसकर्मी उसे धमकाते हैं। उल्टा उसे ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह सप्ताहभर से जिला सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है परंतु पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी सरेआम बाहर घूम रहा है। वह उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहा है। अब उसने परेशान होकर गृह मंत्री को पत्र लिखा है। उसने गृह मंत्री से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed