फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The second phase of Super-100 exam will be conducted in three batches

Yamuna Nagar News: तीन बैच में होगी सुपर-100 की दूसरे चरण की परीक्षा

Tue, 22 Apr 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
The second phase of Super-100 exam will be conducted in three batches
जगाधरी। सरकार व शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 के केंद्र में होगी। इसमें पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। जिन्हें विद्यार्थी पोर्टल के लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को तीन बैच में बांटा गया है। विद्यार्थियों को उनके बैच की जानकारी प्रवेश पत्र से मिलेगी। पहला बैच 28 से 30 अप्रैल तक लगाया जाएगा। दूसरा बैच एक से तीन मई और तीसरा बैच पांच से सात मई तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस बार जिले से कुल 68 विद्यार्थियों ने सुपर-100 योजना का पहला चरण उत्तीर्ण किया है। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए इन सभी विद्यार्थियों को विभिन्न बैच में विभाजित किया गया है। योजना की शुरुआत में प्रदेश से कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। जिसे सुपर-100 का नाम दिया गया था। इस कार्यक्रम की सफलता के बाद सुपर-100 का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसे अब सुपर-400 कर दिया गया है। जिसके तहत प्रदेश भर से 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। सरकार ने यह योजना सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को जेईई, नीट, एनडीए इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए शुरू की थी। योजना की सफलता के बाद इसका दायरा बढ़ा और अब प्रदेश से 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इन सभी विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन दी जाएगी कोचिंग

दूसरे चरण की परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को दो दिन की कोचिंग दी जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए शैक्षणिक व मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा। गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयो इत्यादि विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी और टेस्ट लिए जाएंगे। इसके बाद तीसरे दिन विद्यार्थियों की दूसरे चरण की परीक्षा ली जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित केंद्र में ही रहना होगा। जिसके लिए उन्हें अपना सामान लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

परीक्षा के लिए इन दस्तावेज को ले जाना होगा

परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक व पहचान के दस्तावेज लेकर जाना होगा। विद्यार्थियों को आधार कार्ड की असल व एक फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं कक्षा का असली एडमिट कार्ड व एक फोटोकॉपी, सुपर-100 लेवल-टू का एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। इसके साथ ही विभाग ने विद्यार्थियों को दो से तीन जोड़ी पकड़े, नहाने का साबुन, टूथपेस्ट, ब्रुश, तोलिया, चप्पल इत्यादि लाने को कहा है। यह सामान विद्यार्थी होस्टल में ही रखेंगे। वहीं, विभाग ने स्पष्ट किया है कि केंद्र के अंदर, मोबाइल, स्मार्ट वाॅच, ब्लू टूथ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर परीक्षा से बाहर कर अयोग्य कर दिया जाएगा। वहीं, केंद्र में किसी प्रकार की हिंसा, उपद्रव, नुकसान, अभद्रता पर भी अयोग्य बताकर योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। संवाद

---------------

वर्जन

सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को तीन बैच में विभाजित किया गया है। सभी के एडमिट कार्ड लिंक पर जारी कर दिए गए हैं। पहले दो दिन विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी और तीसरे परीक्षा ली जाएगी। यह चरण पार करने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।
विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed