फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The rotten body of a woman found in a closed house, Yamunanagar

बंद घर में मिला महिला का सड़ा-गला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The rotten body of a woman found in a closed house, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु तेगबहादुर नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने एक घर से महिला का शव बरामद किया। शव की हालत बहुत खराब हो चुकी थी और उसमें कीड़े पड़ गए थे। घर से भयंकर बदबू उठने पर पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। वहीं मृतका की मां अपनी दूसरी बेटी के घर अमृतसर गई हुई थी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी महिला बेडरूम में फर्श पर पड़ हुई थी और उसकी कमर से नीचे का भाग निर्वस्त्र था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना फर्कपुर पुलिस को हरजिंद्र कौर ने बताया मृतका उसकी सबसे छोटी बेटी सर्वजीत कौर है। उसकी बेटी सर्वजीत कौर की शादी करीब 28 साल पहले लाड़वा निवासी बलबीर सिंह से हुई थी। दोनों के बीच विवाद होने पर एक साल बाद ही तलाक हो गया। इस दौरान सर्वजीत के पास एक बेटा हुआ था। इसके बाद सर्वजीत अपने बेटे बलविंद्र सिंह के साथ उसके पास रहने लगी। तीन साल पहले बीमारी के कारण उसके दोहते बलविंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरजिंद्र कौर ने बताया कि उसकी बेटी और उसमें घरेलू बातों को लेकर मनमुटाव रहने लगा। उसने बताया कि उसकी दूसरी बेटी अमृतसर रहती है और 27 जुलाई को दूसरी बेटी के पास चली गई थी। तब से वह अमृतसर में बेटी के पास ही रह रही थी। 23 अगस्त को उसके पड़ोसी अमरजीत ने उसे फोन करके बताया कि उसके घर का गेट अंदर से बंद है और घर से बहुत बदबू आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह घर लौट आई। यहां देखा तो उसके घर पुलिस पहले से ही मौजूद थी। पुलिस गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई। अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी का शव बैड से नीचे पड़ा था और शव में कीड़े पड़ चुके थे। उसके कमर का हिस्सा निर्वस्त्र था। हरजिंद्र कौर ने बताया कि 21 अगस्त को आखिरी बार उसकी सर्वजीत से बात हुई। उसने पुलिस को शिकायत देकर उसकी बेटी की मौत के कारण पता करने की गुहार लगाई है।

शब पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। महिला के शरीर पर कोई चोट इत्यादि का निशान नहीं है। जांच की जा रही है। - भूपिंद्र सिंह, प्रभारी थाना, फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed