फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The picture of Saraswati Nagar sub-tehsil will change

Yamuna Nagar News: सरस्वती नगर उप तहसील की बदलेगी तस्वीर

Wed, 12 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The picture of Saraswati Nagar sub-tehsil will change
सरस्वती उप तहसील कार्यालय। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती नगर उप तहसील की अब जल्द ही तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी। करीब 40 लाख रुपये से इसके नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया। वहीं परिसर में नये खुशबूदार व छाया देने वाले पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा परिसर में दाखिल होते ही मां सरस्वती की भी प्रतिमा भी दिखेगी तथा सरस्वती नगर का नक्शा भी नजर आएगा।
नायब तहसीलदार की कोर्ट भी दुरुस्त होगी, जिसमें फरियादियों की सुनवाई की जाएगी। यहां तक परिसर में आने वाले प्रार्थियों के लिए भी अलग से बैठक की बैंच भी रखे जाएंगे। साल 2008 के बाद पहली बार तहसील परिसर में इस प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। उप तहसील के स्थापित होने के बाद से यहां की दशा किसी से छिपी नहीं। मुख्य द्वार पर उप तहसील के नाम का बोर्ड भी एक बार टूटने के बाद दोबारा से नया नहीं लगाया गया। बोर्ड पूरी तरह से टूटा पड़ा है।
विज्ञापन

ख्य द्वार पर झाड़ियां उग चुकी हैं, ऐसे में उप तहसील परिसर की दीवार भी दिखाई नहीं देती। लोग यहां पर रजिस्ट्री करवाने, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसेल इत्यादि कार्य करवाने के लिए आते हैं। लेकिन, यहां के हालातों को देखकर हर कोई अधिकारियों को कोसना नहीं छोड़ते। इसी अनदेखी के चलते ही उप तहसील अब बदसूरत की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप तहसील में नायब तहसीलदार होता है। जोकि क्षेत्र का मजिस्ट्रेट भी होता है। ऐसे में तहसील परिसर में आने वाले जो केस होते हैं नायब तहसीलदार अपनी कोर्ट में सुनते हैं, लेकिन नायब तहसीलदार की कोर्ट की हालत किसी से छुपी नहीं है। जोकि अनदेखी के चलते बदहाल है, परंतु अब इसकी भी दशा सुधरेगी।
तहसील परिसर के नवीनीकरण का कार्य 40 लाख रुपये से शुरू हो चुका है। परिसर को दुरुस्त किया जा रहा है। - संदीप शर्मा, नायब तहसीलदार, सरस्वतीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed