फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The one who snatched earrings was caught, the other absconding

Yamuna Nagar News: कान की बाली छीनने वाले को पकड़ा, दूसरा फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The one who snatched earrings was caught, the other absconding
हनुमान गेट जगाधरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला के कान की बाली झपट ली। घर के पास दुकान पर खड़े महिला के बेटे ने वारदात होते देखी तो उसने एक झपटमार को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया। आरोपी की पहचान माधुवाला गांव के अभिषेक के तौर पर हुई। पुलिस ने अभिषेक व उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस अभिषेक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हनुमान गेट जगाधरी निवासी 59 वर्षीय किरण बाला ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी बाइक पर दो युवक आए। जिनमें से एक ने मौका पाकर उसके कान की बाली झपट ली और भागने लगे। घर के पास ही उसका बेटा खड़ा था जिसने अपनी मां के साथ हुई वारदात को देख लिया। वह तुरंत बाइक सवारों की तरफ लपका। वहां अन्य लोग भी पहुंच गए। जिन्होंने एक आरोपी को तो पकड़ लिया लेकिन उसका साथी फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान माधुवाला के अभिषेक के तौर पर हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed