{"_id":"6806bde0d6f924c984071a54","slug":"the-number-of-jaundice-patients-reached-24-in-dasaura-village-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-628912-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दसौरा गांव में 24 पहुंची पीलिया के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दसौरा गांव में 24 पहुंची पीलिया के मरीजों की संख्या
Tue, 22 Apr 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
छछरौली (यमुनानगर)। खंड छछरौली के दसौरा गांव में पीलिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। इनमें 22 पुरुष व 12 महिलाएं हैं। वहीं तीन लोगों का उपचार लेदी के स्वामी अस्पताल में चल रहा है। गांव में पीलिया क्यों फैला स्वास्थ्य विभाग अभी तक इसका पता नहीं चला सका। इसके अलावा गांव में लगे जनस्वास्थ्य विभाग के नलकूप से लिए गए पानी के जो सैंपल लिए गए वह ठीक आए हैं। हालांकि डॉक्टर भोजन को अच्छी तरह से धोकर नहीं पकाने से पीलिया फैलने का अनुमान लगा रहे हैं।
दसौरा गांव में गांव में कुल 325 घर हैं जिनकी आबादी 1941 है। बीमार लोगों में अधिकतर बच्चे 3 साल से 16 साल तक की उम्र के हैं। उनका लेदी व प्रतापनगर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ज्यादातर में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने आए डॉक्टर ईशान ने बताया कि कुछ मरीजों को उल्टी, दस्त व बुखार है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 58 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जिनमें से पीलिया के 34 मरीज मिले। इसके अलावा रक्त के 28 सैंपल हैपेटाइटिस- ए व ई की जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं पानी के 10 सैंपलों को बैक्टीरिया की जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
जनस्वास्थ्य विभाग छछरौली के एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि दसौरा गांव में लगे ट्यूबवेल से एक सप्ताह पहले लिए गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट सही आई थी। गांव से हर महीने पानी के सैंपल लिए जाते हैं। पहले कभी पानी में गड़बड़ी नहीं मिली। लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों की टीम गांव में पेयजल लाइन की जांच के लिए भेजी है। संवाद
विज्ञापन
पहले से ठीक है लोगों की हालत: डॉ. वागीश
सीएचसी छछरौली के एसएमओ डॉक्टर वागीश गुटैन ने बताया कि दसौरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच की है। पीलिया के 34 मरीज मिले हैं। इन लोगों में बुखार पेट में इन्फेक्शन के साथ पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल लोगों की हालत पहले से ठीक है।