फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreants were talking in Hindi and Bihari dialect

Yamuna Nagar News: हिंदी और बिहारी बोली में बात कर रहे थे बदमाश

Thu, 08 Feb 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
The miscreants were talking in Hindi and Bihari dialect
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बुढ़िया रोड स्थित ग्रीन बिहार कॉलोनी में डकैती डालने वाला बदमाश आपस में हिंदी और बिहारी बोली में बातचीत कर रहे थे। ऐसे में पुलिस अब शहर में रह रहे प्रवासियों के एरिया में भी जांच करेगी। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जिन रास्तों से होकर फरार हुए, वहां लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। ठेकेदार फजरुल हक के मुताबिक सभी बदमाश 18 और 22 साल की उम्र के लग रहे थे।


उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी 2023 को भी जगाधरी मानक इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अतुल पुनीत मैटल उद्योग में भी बदमाशों ने फैक्टरी के चौकीदार मोहित को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस वारदात के आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हैं। तब चौकीदार के कमरे में लगे सीसीटीवी में भी बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे थे। ऐसे में पुलिस दोनों वारदातों को जोड़कर देखते हुए किसी गिरोह होने की आशंका को जता रही है। तब मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया अतुल पुनित मैटल उद्योग के मालिक दीपक पुनैनी ने बताया था कि उनका बिजली निगम से पुराने ट्रांसफार्मर और एल्युमिनियम स्क्रैप खरीदने का भी काम है जिसे बाद में अलग कर संबंधित पार्टी को सेल करते हैं। 27 जनवरी को भी सुबह दस बजे फैक्ट्री आए थे और सांय छह बजे फैक्ट्री का अंदर बाहर से ताला लगा कर चले गए थे। फैक्ट्री की रखवाली के लिए रखा चौकीदार मोहित छछरौली के गांव शहजाहपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

चौकीदार को इसी माह की 18 जनवरी को रखा गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाश फैक्टरी की पीछे की दीवार को लांघ कर अंदर घुसे और दो गेट के ताले तोड़े। इसके बाद मेन शेड का अंदर बाहर लगे दोनों तालों को भी तोड़ा। शोर सुनकर चौकीदार मोहित उठ गया, जब वह बाहर आने लग तभी एक बदमाश के साथ झड़प हो गई और उसने कटर से उसके ऊपर हमला कर दिया, इसके बाद चौकीदार डर गया और उसने खुद को उन्हें सरेंडर कर दिया था
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले को ट्रेस करने के लिए सभी टीमें अलग-अलग एंगल से काम कर रही है। इसके अलावा बदमाश वारदात को अंजाम देकर जिस रास्ते से निकले हैं उन सभी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - केवल सिंह, इंस्पेक्टर, सीआईए वन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed