{"_id":"6806bcba822c979b4b03a424","slug":"the-miscreants-looted-25-boxes-of-country-liquor-and-cash-from-the-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136542-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बदमाशों ने ठेके से 25 पेटी देसी शराब और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बदमाशों ने ठेके से 25 पेटी देसी शराब और नकदी लूटी
Tue, 22 Apr 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। घाड़ क्षेत्र के नगली 264 गांव में शराब ठेके के आगे सो रहे अंडा मीट बेचने वाले व्यक्ति को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश उससे 25 पेटी देसी शराब व 2400 सौ रुपये की नकदी लूट ले गए। जाते-जाते लूटेरे ठेके के पास व्यक्ति को ठेके के अंदर बंद कर गए। शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर डीएसपी व्यासपुर हरींद्र सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व सीआईए की टीमों ने घटनास्थल का जायजा लिया। व्यासपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रविवार रात करीब एक बजे नगली गांव के ठेके पर एक कार में तीन युवक आए। ठेके पर बाहर से ताला लगा था। ठेके के बाहर अंडे की रेहड़ी लगाने वाला रामपुर गांव निवासी जीत राम सो रहा था। जीत राम ने बताया कि कार सवार तीनों बदमाशों ने उसके तकिए के नीचे से चाबी उठाई और ठेके का ताला खोल कर शराब की पेटियां कार में लादना शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।