{"_id":"68223f254b233e3534029132","slug":"the-minister-discussed-development-with-the-mayor-and-councillors-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137628-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंत्री ने मेयर, पार्षदों से की विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंत्री ने मेयर, पार्षदों से की विकास पर चर्चा
Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नगर निगम मेयर, पार्षदों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अवैध कॉलोनियों को वैध कराने पर चर्चा हुई।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि 21 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। चरणबद्ध तरीके से अन्य कॉलोनियों को भी नियमित कराया जाएगा। बैठक में रायपुर डेयरी कांप्लेक्स में पानी निकासी की समस्या पर चर्चा हुई। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि मुबारकपुर गांव में बायोगैस प्लांट लगने जा रहा है।
गोबर वहां जाने से इसका समाधान हो जाएगा। डेयरी कांप्लेक्स में थ्री पौंड सिस्टम भी बनाया जाएगा, ताकि गोबर नालियों में न आए और पानी निकासी की समस्या न हो। मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जल्द कैल कचरा निस्तारण प्लांट में लगाया पशु भस्मक यंत्र (इंसीनरेटर) जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि मंत्री श्य राणा ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु से पहले नाले व नालियों की सफाई कर ली जाए, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या न हो। मौके पर मेयर सुमन बहमनी, एटीपी आशीष छाछिया, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन दिनेश गाबा, लोक निर्माण विभाग एक्सईएन पुनीत मित्तल, सीएसआई सुनील दत्त, पार्षद विक्रम राणा, उज्ज्वल ठाकुर, दीक्षित, हरजीत आनंद, मतलूब राणा, राशिद मौजूद रहे।