फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The matter of the drain built in the school heated up, preparations to tighten the screwsThe matter of the drain built in the school heated up, preparations to tighten the screws

स्कूल में बने नाले का मामला गर्माया, शिकंजा कसने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The matter of the drain built in the school heated up, preparations to tighten the screwsThe matter of the drain built in the school heated up, preparations to tighten the screws
यमुनानगर। साढौरा के गांव कोटला स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बाउंड्री के अंदर से पंचायत द्वारा बनाए गए नाले का मामला गर्माने लगा है। मामला उछलते ही कार्रवाई के डर से परिचितों के पसीने भी छूटने लगे हैं। कई तो मामले के बारे में जानकारी न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले में अब शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। उधर, शिक्षा विभाग भी कार्रवाई के मोड़ में आ चुका है। ऐसे में यदि स्कूल से निकल रहे नाले का समाधान नहीं हो पाया तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें नाले का गंदा पानी इस सरकारी स्कूल के ग्राउंड में लगातार बह रहा है। पानी सड़ने से बदबू आ रही है। पंचायत को भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका, लेकिन पंचायत के कानों तक जूं नहीं रेंगी। इस लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरामदे में चल रही क्लास, सामान खराब
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश चंद व राजकीय प्राथमिक पाठशाला के इंचार्ज मदन का कहना है अभी कमरों से पानी निकल चुका है। परंतु कमरों में गंदा पानी की काई जम चुकी है जिससे कीचड़ व फिसल हो गई। फर्श गिला हो जाने के कारण विद्यार्थियों को सेकेंडरी स्कूल के बरामदे में ही बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। जो नाकाफी है चूंकि कई बार सिलेबस से संबंधित समझाने के लिए क्लास बोर्ड की आवश्यकता होती है लेकिन कैसे किया जाए। इससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान हो रहा खराब, पड़ी दरारें
यहां बने प्राइमरी स्कूल के इन दिनों हालात काफी खराब हो चुके हैं। इतना ही नहीं गंदे पानी की वजह से क्लास रूम में पड़ा सामान भी खराब होने लगा है। यहां तक दीवार व पिलर के साथ लगते फर्श में दरारें पड़ गई हैं जिससे समस्या और विकट हो गई। वहीं हालातों को देखकर स्कूल प्रशासन भी चिंतित है। उधर, स्कूल में बनी आंगनबाड़ी केंद्र में भी सामान खराब हो गया। ऐसे में भोजन ग्राम सचिवालय में पकाया जा रहा है।
बीडीपीओ को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बार-बार कॉल कर नाले की समस्या का समाधान करने को कहा जा रहा है लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसी ढील के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

-रामरतन, बीईओ, शिक्षा विभाग, साढौरा
समस्या विकट है लेकिन इसके बारे में जानकारी नहीं है लेकिन अब वहां के बीईओ से बातचीत की जाएगी, ताकि समस्या का समाधान हो सके।
-रामदिया गागट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग
मामला आपके द्वारा ही संज्ञान में आया है, लेकिन बच्चों के भविष्य को देखते हुए इसका समाधान कराया जाएगा। किसी भी सूरत में बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर नहीं पढ़ने दिया जाएगा। नियमानुसार स्कूल के अंदर से नाला नहीं बनाया जा सकता है। मौके के हालातों का जायजा लिया जाएगा।
-जसपाल सिंह गिल, एसडीएम, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed