{"_id":"68d1a6b9feacc75723013dfb","slug":"the-liquor-shop-was-locked-as-illegal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-144295-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब ठेके को अवैध बता जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब ठेके को अवैध बता जड़ा ताला
Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव शाहपुर में ग्रामीणों से बात करते पुलिस अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर वीटा मिल्क प्लांट के सामने शाहपुर गांव के रकबा में रखे शराब के ठेके पर सोमवार को लोगों ने खूब हंगामा किया। शिकायत देने के बाद भी जब ठेका बंद नहीं किया गया तो ग्रामीणों ने उस पर ताला जड़ दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजात आदि की जांच करके दो अक्तूबर तक ठेके को वहां से हटवाने की बात कही।
गांव के सरपंच जरनैल सिंह, मीरा देवी, बाला देवी, प्रवेश देवी, किरन, कांता, माया देवी, बलवंत सिंह, पाल सिंह, सोहन सिंह, रवि, अरविंद बाली, अश्वनी, गुरमीत सिंह का कहना था कि ठेका हाईवे से 220 मीटर दूर होना चाहिए, लेकिन यह कम दूरी पर है। पिछले दिनों आबकारी विभाग ने जब प्रतापनगर में अराइयांवाला गांव में ठेका सील कर दिया था तो इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। जगाधरी मार्ग पर वीटा मिल्क प्लांट के सामने ग्राम पंचायत शाहपुर का पंचायती बाग है। जहां पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब का ठेका रख कर शराब बेची जा रही है। शराब से परिवारों का सामाजिक व आर्थिक ढांचा बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नशे की लत से घरों की शांति भंग हो रही है।
घरेलू हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इसी वजह से गांव की महिलाएं लंबे समय से ठेका बंद करवाने की मांग कर रही हैं। सरपंच जरनैल सिंह ने बताया कि आम के बाग में पंचायत के अनुमति के बिना शराब का ठेका रख कर शराब बेचने का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है। ठेके को हटवाने को लेकर छह माह से ठेके को हटवाने के लिए एसडीएम व्यासपुर, डीसी और आबकारी विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी थी
विज्ञापन
लेकिन हर बार आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। अभी तक ठेके को हटाया नहीं गया। हर बार प्रशासन की ओर से आश्वासन देकर टाल दिया जाता था। परेशान होकर मजबूरन ग्रामीणों को रोष प्रदर्शन करना पड़ा। सूचना मिलते ही थाना व्यासपुर प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण ठेका बंद करवानें की माॅग पर अड़े रहें। इसके बाद थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आगामी दो अक्तूबर तक शराब के ठेके को बंद कर दिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।