फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The land will be leveled for the farmers: DC

किसानों को समतल कर दी जाएगी भूमि : डीसी

Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The land will be leveled for the farmers: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव कैल में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की रैली संपन्न होने के बाद किसानों भूमि को समतल बनाने के लिए डीसी पार्थ गुप्ता ने मौके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों को जमीन उसी स्वरूप में दी जाएगी जैसी वह थी, जमीन को कृषि योग्य बनाकर दिया जाएगा।
डीसी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आठ मई तक कच्ची सड़क हटवाकर किसानों की भूमि में उपजाऊ मिट्टी डलवा दी जाए। उन्होंने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों व कानूनगो को निर्देश दिए कि किसानों की भूमि में जहां पानी की पाइपलाइन की मरम्मत करनी है या होद बनवानी है तो यह सभी कार्य जल्द पूरा कर लें। उन्होंने डीआरओ को भी निर्देश दिए कि किसानों की भूमि में जल्द से जल्द निशानदेही करके किसानों को भूमि दें।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि किसानों की भूमि पर साफ-सफाई की व्यवस्था जल्द से जल्द करें। इसी प्रकार बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि किसानों की भूमि में जल्द से जल्द बिजली की व्यवस्था करें। इस मौके पर एसडीएम जगाधरी सोनू राम, अधीक्षक अभियंता बिजली बोर्ड पुनीत कुमार कुंडू, कार्यकारी अभियंता बिजली बोर्ड पवन छिकारा, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी एंड बी एंड आर जसमेर सिंह, एनएचएआई के अधिकारी महेन्द्र सिंह, किसान हुकमचंद, कुलदीप सिंह, सचिन, सुखदेव, बलविंदर सिंह, विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed