फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The labor union will protest on July 1

Yamuna Nagar News: मजदूर संघ एक जुलाई को करेगा प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The labor union will protest on July 1
यमुनानगर। भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा सरकार पर रोजगार सुरक्षा बिल का लाभ कर्मचारियों तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष आशीष धीमान ने बताया कि रोजगार सुरक्षा विधेयक पारित हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों और प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कई विभागों में अभी तक संबंधित पोर्टल भी नहीं खोले गए हैं, जिसके कारण कर्मचारियों के आवेदन तक जमा नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 58 हजार कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, जिसे संबंधित डीडीओ द्वारा सत्यापित कर विभागाध्यक्षों को भेजा गया है। संघ की मांग है कि सरकार पहले चरण में इन कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा का लाभ दे और शेष कर्मचारियों के लिए प्रक्रिया में तेजी लाए। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ भी एक जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 17 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री के आवास पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र दूहन, प्रदेश सचिव राज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, रजत चौधरी, सुभाष राणा, प्रशांत, प्रिंस बिंद्रा, राहुल कांबोज, सुनील सैनी और राजवीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed