{"_id":"6a74d81e9ffe185b34080ef4","slug":"the-kalash-yatra-was-welcomed-with-a-shower-of-flowers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160822-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव मारवा कलां में पवित्र माटी का कलश लेकर पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली काशी से लाई गई पवित्र माटी का कलश गांव मारवा कलां पहुंचा। श्री सनातन धर्म मंदिर यमुनानगर से पवित्र कलश लेकर पूर्व विधायक बलवंत सिंह सहित श्रद्धालुओं का दल गांव पहुंचा। गांव मारवा कलां बस स्टैंड से कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश का भव्य स्वागत किया।
महिला श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के आगे मार्ग पर झाड़ू लगाकर और फूल बरसाकर श्रद्धा व्यक्त की। श्री गुरु रविदास सभा मारवा कलां और ग्रामीणों ने कलश लेकर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद पवित्र माटी के कलश को गांव स्थित गुरु रविदास मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया।
पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को सामाजिक समरसता, सद्भावना और एकता का संदेश दिया है। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास सभा के मुख्य पुजारी रामेश्वर दास, शिव कुमार ढलोर, तरसेम पाल, रामचंद्र शास्त्री, प्रताप राणा, सिंटू राणा, शुभम चंदा खेड़ी, दिनेश, विजय शर्मा, रामलाल, ऋषभ कुमार मौजूद रहे।