Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Jat Regiment celebrated its Raising Day.

Yamuna Nagar News: जाट रेजिमेंट का स्थापना दिवस मनाया

Sat, 21 Nov 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The Jat Regiment celebrated its Raising Day.
रादौर। जाटसभा रादौर की ओर से शुक्रवार को जाट रेजिमेंट का 231वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सभा प्रधान एडवोकेट सुरेशपाल बंचल ने रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, वीरता और देश की रक्षा में दिए गए योगदान की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाट रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे पुरानी और सर्वाधिक वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाली पैदल सेना की रेजिमेंटों में शामिल है। जाट रेजिमेंट की शुरुआत वर्ष 1795 में बनी कलकत्ता ओरिजिनल मिलिशिया से हुई थी। बाद में यह बंगाल सेना की बटालियन बनी। वर्ष 1922 में भारतीय सेना की पुनर्गठन प्रक्रिया के दौरान इसका नाम जाट रेजिमेंट रखा गया। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध सहित कई बड़े युद्धों में रेजिमेंट के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। रेजिमेंट ने उत्तरी अफ्रीका, इथियोपिया, बर्मा, मलाया, सिंगापुर और जावा-सुमात्रा में भी युद्ध लड़े।
विज्ञापन


एडवोकेट बंचल ने बताया कि आजादी के बाद रेजिमेंट ने 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध तथा 1999 के कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कारगिल युद्ध में रेजिमेंट की पांच बटालियनों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा रेजिमेंट के जवानों ने सियाचिन और श्रीलंका में भी सेवाएं दीं। रेजिमेंट के वीर जवानों को अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और सेना पदक सहित अनेक सम्मान मिले हैं। उन्होंने कहा कि जाट रेजिमेंट का इतिहास आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा, साहस और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed