Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The groom did not bring the wedding procession as the dowry demand was not met

Yamuna Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात नहीं लाया दूल्हा

Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The groom did not bring the wedding procession as the dowry demand was not met
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज में टॉप मॉडल की क्रेटा गाड़ी, 25 तोले सोना व एक कनाल जमीन या 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोगों ने शादी के दिन बरात लाने से मना कर दिया। तय तिथि पर बरात न आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में वर पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि जनवरी 2024 में उन्होंने अपनी बेटी के लिए रिश्ता तलाशना शुरू किया। जिसके बाद भाेगपुर गांव निवासी शुभम के साथ बेटी का रिश्ता तय कर दिया। उसके परिजनों ने शुभम को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बैंक मैनेजर बताया। नौ फरवरी 2024 को सगाई का कार्यक्रम हुआ। आरोपी शुभम व उसके परिवार के कहे अनुसार सगाई में काफी खर्च किया गया। 18 नवंबर 2024 को शादी तय की गई।
विज्ञापन

इसके बाद तैयारियां शुरू कर दी गई। इस बीच बिचोलन रश्मि परेशान रहने लगी। वह बीमार हो गई। तीन नवंबर को उससे बात की तो रश्मि ने बताया कि आरोपी शुभम व उसके परिवार के लोग शादी में क्रेटा गाडी, 25 तोले सोना, एक कनाल जमीन या उसकी कीमत 20 लाख नकद मांग कर रहे हैं। यदि यह मांग पूरी नहीं की गई तो वह बरात लेकर आने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी परेशानी में पांच नवंबर को रश्मि का निधन हो गया। इसके बाद आरोपियों से बात की तो वह अपनी मांग पर अड़े रहे। इधर शादी की तैयारियां हो चुकी थी। 18 नवंबर को बरात का इंतजार किया जा रहा था। शादी के खर्च के लिए पांच लाख रुपये भी दिए हुए थे। आरोप है कि तय समय पर शुभम व उसके परिवार के लोगों ने शादी से मना कर दिया और बरात लेकर नहीं आए। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी शुभम, उसके पिता रामदास, मां जरनैलो देवी, भाई विशाल के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed