{"_id":"6a0b671c58eca5f03c047df4","slug":"the-glory-of-purushottam-month-was-expounded-upon-during-the-satsang-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-156289-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सत्संग में पुरुषोत्तम मास की महिमा बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सत्संग में पुरुषोत्तम मास की महिमा बताई
Tue, 19 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
जय सिटी के शिव मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जय सिटी के शिव मंदिर में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में इस्कॉन मंदिर से पहुंचे करता दास ने श्रद्धालुओं को पुरुषोत्तम मास की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन भगवान की भक्ति और उन्हें प्राप्त करने के लिए मिला है।
उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और इस दौरान भगवान की भक्ति, भजन-कीर्तन तथा सत्संग का विशेष महत्व होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान के प्रति समर्पण भाव रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वयं भगवान जगन्नाथ जी यहां पधारे हैं, इसलिए सभी को श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। कार्यक्रम में महाराज ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
बाद में भगवान जगन्नाथ जी की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को मंदिर का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर मांगेराम एडवोकेट, चंद्र धीमान, बलकार सिंह, संजय भारद्वाज, राजीव अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।