फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl jumped into the canal leaving a three-page suicide note in the bag, two youths saved her

दो साल पहले फ्रांस से लौटे युवक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, फार्म हाउस के टायलेट में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
The girl jumped into the canal leaving a three-page suicide note in the bag, two youths saved her
दो साल पहले फ्रांस से नौकरी कर लौटे जम्मू कॉलोनी निवासी अमन शर्मा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले घर पर फोन कर उसने जहर खाने की सूचना भी दी, लेकिन शनिवार की सुबह उसका शव पुराना हमीदा के पास एक फार्म हाउस के टॉयलेट में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही परिजनों के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने से अमन दोबारा फ्रांस नहीं जा सका था, जिसके चलते वह बेरोजगार और परेशान था।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी अरुण ने बताया कि उसका भाई अमन फ्रांस में नौकरी करता था। दो साल पहले वह फ्रांस से घर आया था, लेकिन इसी दौरान कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया और वह दोबारा फ्रांस नहीं जा पाया। इसी दौरान उसकी शादी हुई, जिससे उसके पास एक बेटी है, लेकिन बेरोजगारी के कारण वह परेशान था। कुछ माह से वह नशे का भी आदी हो गया था।
विज्ञापन

अरुण ने बताया कि शुक्रवार को माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। इसके बाद शाम को अमन किसी दोस्त के साथ गाड़ी पर जाने की बात कहकर घर से चला गया था। रात को उसने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि वह जहर खा रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर फोन कर दी। बताया जा रहा है कि डायल 112 की गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी ने भी उससे फोन पर बातचीत की। तब उसने कहा कि वह अंबाला में है। पुलिस ने उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद भी वह रातभर घर नहीं आया। शनिवार को उन्होंने इसकी सूचना गांधी नगर पुलिस को दी। इसके बाद सुबह पुराना हमीदा के नजदीक स्थित फार्म हाउस के टॉयलेट में अमन का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। फार्म हाउस पर पहुंचे नौकर ने उसे देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि अमन शर्मा स्मैक पीने का आदी था और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
फोटो- 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed