फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The female prisoner accused of Jaspal murder case died

Yamuna Nagar News: जसपाल हत्याकांड की आरोपी महिला बंदी ने तोड़ा दम

Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The female prisoner accused of Jaspal murder case died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर जगाधरी के हुंडेवाला में जून 2023 में हुए जसपाल हत्याकांड में जिला जेल की महिला बंदी गुलाब नगर निवासी 70 वर्षीय कमलेश की मौत हो गई। वह शुगर की बीमारी समेत कई गंभीर रोग से पीड़ित थी और सिविल अस्पताल में ही भर्ती थी। अस्पताल में ही उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा है।
कल्याण नगर निवासी जसपाल सिंह को 18 जून 2023 को हुंडेवाला में पीट पीट कर मौत के घाट उतारने के मामले में वह आरोपी थी। पुलिस ने कमलेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार जगाधरी के गोमती नगर मोहल्ला निवासी अन्नू कुमार ने 18 जून 2023 को शहर जगाधरी पुलिस को अपने बहनोई कल्याण नगर निवासी जसपाल की हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अन्नु ने बताया था कि उसका जीजा जसपाल सिंह टिफिन सप्लाई का काम करता था। साथ ही वह मकान किराये पर दिलाने का भी काम करता था। 18 जून 2023 की सुबह 11 बजे उसके जीजा के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने किराए का मकान दिखाने के लिए उसे हुंडेवाला-रटौली रोड स्थित शक्ति कॉलोनी में बुलाया था, जहां पहुंचने पर तीन-चार लोगों ने जसपाल को पकड़ लिया और लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीछे की वजह मुखबिरी को बताया गया था। क्योंकि इस हत्याकांड में पुलिस ने अवैध धंधे से जुड़े मोहन व ललित को पूर्व में जेल भेजा था। उन्हें शक था कि उनकी मुखबिरी जसप्रीत ने की थी। इसी वजह से 18 जून को पहले शराब पी और फिर फोन कर जसपाल को बुला कर उसे मार डाला था।

करीब एक महीने बाद पुलिस ने सात जुलाई को करेड़ा खुर्द निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया था। कमलेश पर भी हत्या व कत्ल का षड़यंत्र रचने का आरोप था। तब से वह जेल में बंद थी। जेल अधीक्षक विशाल छिब्बर ने बताया कि बंदी कमलेश पिछले कई महीनों से शुगर समेत कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थी। वह ज्यादातर समय अस्पताल में भर्ती रहती थी। वर्तमान में भी वह सिविल अस्पताल में ही भर्ती थी और उपचार के दौरान वहीं पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed