फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The family had gone to perform Chhath Puja, lakhs stolen from the house

Yamuna Nagar News: छठ पूजा करने गया था परिवार, घर से लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to perform Chhath Puja, lakhs stolen from the house
यमुनानगर। शहर के लाजपत नगर में छठ पूजा पर गए परिवार के घर का ताला तोड़ चोर दो लाख रुपये की नकदी व पांच-छह लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी चंद्र मोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह परिवार सहित छठ पूजा के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर सिटी सेंटर घाट पर गया था।
पूजा पर जाने से पहले वह घर को ताला लगाकर गए थे। छठ पूजा करने के बाद जब वह घर पर आए तो उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।
अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। सामान कमरे में बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के लॉकर से दो लाख रुपये की नकदी व करीब पांच-छह लाख रुपये के गहने गायब थे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

घर का ताला तोड़ पेटी से नकदी व गहने चुराए
विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी बिरजा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रोज की तरह सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर का ताला लगाकर अपने काम पर चला गया था। शाम करीब सात बजे जब वह घर आया तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। पेटी खुली हुई थी। जिसके अंदर से 22700 रुपये, मोबाइल फोन, चांदी के चार सिक्के, चांदी की चेन, कड़ा व जरूरी दस्तावेज गायब थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed