फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The exhibition showcased the students' scientific approach

Yamuna Nagar News: प्रदर्शनी में दिखा विद्यार्थियों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण

Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The exhibition showcased the students' scientific approach
प्रदर्शनी के दौरान मॉडल की जानकारी लेते मुख्याति​थि व अन्य अ​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। सर्व शिक्षा अभियान तहत शुक्रवार को जिलास्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल्स से अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रमाण दिया।



स्वास्थ्य एवं स्वच्छता श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बटेडी के चिंटू ने पहला, राजकीय आदर्श संस्कृति माध्यमिक विद्यालय कैंप के हेमंत ने द्वितीय, पीएमश्री विद्यालय दामला के प्रकाश ने तृतीय स्थान पाया। कचरा प्रबंधन श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमादलपुर की तमन्ना ने प्रथम, हंसिका ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहड़पुर ने मुकुल तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रोबोटिक्स थीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोबिंदपुरी से सोनू प्रथम, करन द्वितीय स्थान, कपिल तृतीय स्थान पर रहे। उभरती प्रौद्योगिकी श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटावा से गुरदेव सिंह प्रथम, एसएनवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुनीत द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर से ईशा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सतत कृषि श्रेणी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला से अजय कश्यप प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना से मुस्कान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंटावा से अर्पिता तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह एआई में अर्पित प्रथम, लवप्रीति द्वितीय स्थान पर रहे। अंतरिक्ष विज्ञान में उपासना प्रथम और लविश द्वितीय रहे।

आयोजन में खंड स्तरीय प्रतियोगिता के सभी श्रेणियों के पहले व दूसरे विजेताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि मेयर सुमन बहमनी ने किया। वहीं समापन पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता उपजिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा अभियान जिला संयोजक केएस संधावा के नेतृत्व में करवाई गई।
पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी रहीं मेयर ने प्रदर्शित मॉडल्स के बारे विद्यार्थियों से जानकारी ली और प्रश्न पूछे। यहां उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। राजकीय विद्यालयों को निजी की तरह हाईटेक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। अब सरकारी विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई हो रही है। विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह ने कहा विमॉडल इनोवेशन पर आधारित हैं। विद्यार्थियों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़े इसके लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं। इस दौरान प्राचार्य विजय कुमार, पीएमश्री कलावड़ प्राचार्य सर्वोदय गोयल, बिंदु शर्मा, पारुल कुमार, इंद्रा बराड़ अन्य प्राचार्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के दौरान मॉडल की जानकारी लेते मुख्यातिथि व अन्य अधिकारी। प्रवक्ता

प्रदर्शनी के दौरान मॉडल की जानकारी लेते मुख्यातिथि व अन्य अधिकारी। प्रवक्ता

प्रदर्शनी के दौरान मॉडल की जानकारी लेते मुख्यातिथि व अन्य अधिकारी। प्रवक्ता

प्रदर्शनी के दौरान मॉडल की जानकारी लेते मुख्यातिथि व अन्य अधिकारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed