फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The daughter-in-law of a retired Deputy CMO has died; murder is suspected.

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ की बहू की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law of a retired Deputy CMO has died; murder is suspected.
वंशिका। फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र में रिटायर्ड डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरुण गोयल की 40 वर्षीय पुत्रवधू वंशिका की मौत हो गई। रविवार को उसका शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर करनाल से मायके पक्ष के लोग यमुनानगर पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
हालात इतने बिगड़ गए कि पोस्टमार्टम कक्ष और ससुराल दोनों जगह पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा। करनाल के मॉडल टाउन निवासी मृतका के पिता अशोक जैन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2006 में बेटी वंशिका की शादी जगाधरी के गुलाबनगर कॉलोनी निवासी कर्ण गोयल से की थी।
विज्ञापन

कर्ण की जगाधरी में बर्तन की फैक्टरी है, जबकि उसके पिता डॉ. अरुण गोयल स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ हैं। शादी से वंशिका को एक संतान भी है।अशोक जैन के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वे परिजनों के साथ यमुनानगर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने देखा कि वंशिका का शव जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। परिजनों का आरोप है उनकी बेटी को बीते तीन साल से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे ताने दिए जाते थे और मारपीट भी होती थी। पिता अशोक जैन का आरोप है कि वंशिका की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।
जब परिजनों ने ससुराल वालों से सवाल किए तो वे बार-बार आत्महत्या की बात कहते रहे। इससे गुस्साए मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंच गए। वहां मृतका के पति कर्ण गोयल को देखकर वे भड़क गए और पुलिस की गाड़ी से उसे बाहर खींचने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें किसी तरह से जबरन रोका।

हालात को देखते हुए पुलिस ने कर्ण को वहां से हटा दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन सीधे डॉ. अरुण गोयल के घर पहुंचे और घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिए गए। जगाधरी सिटी थाना के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। मामले में मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

वंशिका। फाइल फोटो।

वंशिका। फाइल फोटो।

वंशिका। फाइल फोटो।

वंशिका। फाइल फोटो।

वंशिका। फाइल फोटो।

वंशिका। फाइल फोटो।

वंशिका। फाइल फोटो।

वंशिका। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed