फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Corporation will initiate demolition action if the parking facility is not constructed within seven days

Yamuna Nagar News: सात दिन में पार्किंग नहीं बनाने पर निगम करेगा तोड़फोड़ की कार्रवाई

Sun, 17 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The Corporation will initiate demolition action if the parking facility is not constructed within seven days
रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के नियमों के खिलाफ बने भवनों और पार्किंग व्यवस्था नहीं रखने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीसी प्रीति ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी भवन संचालकों को एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस जारी किए जाएं। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की जाए।
प्रशासन की कार्रवाई के दायरे में जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर रेलवे स्टेशन रोड तक संचालित बैंक, निजी अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थान शामिल हैं। यह क्षेत्र व्यावसायिक दृष्टि से शहर का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश भवनों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं। इससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और आए दिन जाम रहता है।
विज्ञापन

भवन निर्माण के समय नक्शा पास कराते हुए संचालक पार्किंग की व्यवस्था दर्शाते हैं, लेकिन मौके पर वास्तविक स्थिति अलग दिखाई देती है। कई भवनों में बेसमेंट को पार्किंग के बजाय कार्यालय और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में ऐसे भवन भी बड़ी संख्या में बने हुए हैं, जिन्हें बिना अनुमति के तैयार किया गया और उनमें पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में भी कई प्रतिष्ठानों को अपनी-अपनी पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां आने वाले लोग अपने वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता निकालने में कठिनाई होती है। सड़क पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण बाजार क्षेत्र में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों और वाहन चालकों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। जिला नागरिक अस्पताल के गेट से आगे रामपुरा कॉलोनी, मधु चौक से आगे स्टेशन तक तो वाहन बेतरतीब पार्किंग की वजह से रेंगते हुए नजर आते हैं।

जिन भवनों में पार्किंग नहीं है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद जिन भवन संचालकों ने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं की या अवैध निर्माण नहीं हटाए, उनके खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी को नोटिस जारी कर दिए जाएंगे। - राजेश कुमार, एसडीओ, नगर निगम।

रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed