फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The contributions of the navy's bravery and sacrifice were presented on stage

Yamuna Nagar News: नौसेना के शौर्य व त्याग के योगदान को मंच पर किया प्रस्तुत

Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The contributions of the navy's bravery and sacrifice were presented on stage
मुकंदलाल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को भारतीय नौसेना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने भारतीय नौसेना के इतिहास, शौर्य, त्याग और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति उनके योगदान को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान सलोनी व कुछ विद्यार्थियों ने भारतीय नौसेना की स्थापना, महत्व एवं राष्ट्र की सुरक्षा में उसकी भूमिका पर जानकारीपूर्ण व प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। उसी क्रम में कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावशाली एक्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें नौसेना के बहादुर सैनिकों के जीवन, अनुशासन व देशभक्ति को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति को उपस्थित सभी अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने सराहा।
विज्ञापन

यह संपूर्ण गतिविधि अध्यापिका शिल्पी गुप्ता, सलोनी, काम्या एवं अदिति चौहान के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नौसेना देश की शक्ति, स्वाभिमान और सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। हमें अपने वीर नौसैनिकों के त्याग, समर्पण व अनुशासन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प करना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed