{"_id":"68e2e525ae68ffbb2105ff6e","slug":"the-congress-office-built-in-1971-will-be-renovated-yamuna-nagar-news-c-245-1-kht1001-138838-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 1971 में बने कांग्रेस कार्यालय का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 1971 में बने कांग्रेस कार्यालय का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लंबे समय से बंद और जर्जर हालत में पड़े कांग्रेस के जिला कार्यालय का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके संकेत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत के साथ सुविधाओं को भी दुरुस्त कराया जाएगा। वर्तमान समय में कांग्रेस कार्यालय जर्जर हालत में है। कार्यालय की दिवारों में दरारें आ गईं हैं और छत भी गिरने की कगार पर है।
इसके अलावा उचित देखभाल न होने से भवन में घास उग आई है और कई जगह गंदगी भी जमा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यालय का भवन वर्ष 1971 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय कैथल के 46 लोगों ने लगभग 42 हजार रुपए इसके निर्माण के लिए इक्कठा किए थे। साल 2014 में केंद्र और हरियाणा से कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से हरियाणा में ना तो कांग्रेस सत्ता में आई और ना ही ठीक से संगठन बना पाई थी, जिस वजह से कैथल में कांग्रेस कार्यालय की हालत खस्ता होती चली गई थी। साल 2014 में बिजली का बकाया बिल ना भरने पर कार्यालय का कनेक्शन भी काट दिया गया था। वहीं कार्यालय की छत और दीवारों पर झाड़ियां उग चुकी हैं। कार्यालय परिसर में भी चारों तरफ घास ही घास उगी है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र रंगा ने बताया कि लंबे समय से यह कार्यालय बंद पड़ा है, इसकी देखभाल के लिए भी कोई नहीं आता है। स्थानीय निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय की देखभाल न होने से इसके हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। कमजोर होने के कारण इमारत के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने बताया कि मौजूदा समय में कांग्रेस का कार्यालय ढांड की अनाज मंडी से चल रहा है। कांग्रेस के 1971 में खुले कार्यालय का ही कायाकल्प करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही बैठक कर कार्यालय की हालत सुधारने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।