फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city will get relief from traffic jams when the carts are shifted

Yamuna Nagar News: रेहड़ियां शिफ्ट होने पर शहर को जाम से मिलेगी निजात

Wed, 08 Jan 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The city will get relief from traffic jams when the carts are shifted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों से अब जाम लगने की समस्या जल्द दूर होगी। नगर निगम की ओर से बनाए गए तीन स्ट्रीट वेंडिंग जोन में जल्द ही इन रेहड़ियों का शिफ्ट किया जाएगा।
इसके लिए नगर निगम ने वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स अर्थात रेहड़ियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स का वेंडिंग जोन में बूथ अलॉट करने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन स्ट्रीट वेंडर्स का सेक्टर 17 के पास गणेश मार्केट के पास बने वेंडिंग जोन, प्रकाश चौक व मॉडल टाउन में जब्बी वाला गुरुद्वारा के नजदीक बने स्ट्रीट वेंडिंग जोन में बूथ अलॉट किए जाएंगे। इच्छुक पथ विक्रेता कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 4 में बूथ के लिए आवेदन कर सकता है। नगर निगम की ओर से 22 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन करने के बाद जगाधरी के स्ट्रीट वेंडर्स को गणेश नगर व प्रकाश स्थित वेंडिंग जोन व यमुनानगर जोन के स्ट्रीट वेंडर्स को मॉडल टाउन स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में नंबर वार बूथ अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सेक्टर 17 के नजदीक गणेश मार्केट, जगाधरी के प्रकाश चौक व मॉडल टाउन के जब्बी वाला गुरुद्वारा के नजदीक स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए हुए है। गणेश मार्केट स्थित वेंडिंग जोन में 196, प्रकाश चौक पर 44 व जब्बी वाला गुरुद्वारा के पास बने वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 96 बूथ स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तैयार है। तीनों वेंडिंग जोन में पार्किंग, पानी, लाइट, शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं की गई है। बूथ के ऊपर बारिश व धूप से बचने के लिए शेड हैं। जिनके नीचे खड़े होकर स्ट्रीट वेंडर्स अपना सामान बेच सकेंगे। पेयजल के लिए वेंडिंग स्थल पर नलों की व्यवस्था है।

वेंडिंग जोन में कचरा डालने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था होगी। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत जिन स्ट्रीट वेंडर्स अर्थात रेहड़ी फड़ी वालों के पास स्ट्रीट वेंडिंग सर्टीफिकेट व लाइसेंस है। वेंडिंग जोन के नियमों के अनुसार उनका स्थानांतरण किया जाएगा। इच्छुक स्ट्रीट वेंडर्स संबंधित जोन में नामांकन करने को 22 जनवरी तक आवेदन करवा सकते है। 22 जनवरी तक प्रत्येक कार्य दिवस सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में आवेदन भरे जाएंगे।
बूथों के आवेदन के लिए स्ट्रीट वेंडर्स नगर निगम द्वारा जारी लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक कॉपी साथ लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed