फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   the camera will keep an eye on the drive, operator and passengers

कैमरे से रखी जाएगी चालक, परिचालक और यात्रियों पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
the camera will keep an eye on the drive, operator and passengers
यमुनानगर रोडवेज की बसों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। फरवरी व मार्च में यह कैमरे लगाने की योजना है। ऐसे में सफर के दौरान चालक, परिचालक और यात्री सीसीटीवी की नजर में रहेंगे। यह कैमरे बस के अंदर आगे और पीछे दोनों तरफ लगाए जाएंगे। महाप्रबंधक ने डिपो की बसों में कैमरा लगवाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही कैमरे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। कैमरे भी बेहतर क्वालिटी के लगेंगे जो रात के समय भी बेहतर काम करे। इसके अलावा कैमरे के अंदर ही चिप लगेगी जिसमें दिनभर का रिकॉर्ड होगा। बाद में चिप से डाटा को निकाल ऑफिस में जमा कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं सीसीटीवी का ऑफिस में अलग से कंट्रोल रूम भी होगा। ऐसे में कार्यालय से भी कर्मचारी व सवारियों पर नजर रहेगी। बता दें कि यमुनानगर रोडवेज डिपो में मौजूदा समय में 130 बसें ऑनरूट हैं। रोजाना इन बसों में करीब 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, 19 जनवरी को रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर संजय रावल व इंस्पेक्टर मायाराम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम ने हिमाचल-पंजाब में रोडवेज बसों की चेकिंग के दौरान चालक-परिचालक को टिकट फ्रॉड केस में पकड़ा था। मनाली- मंडी मार्ग के बीच में अधिकारी ने यह चेकिंग की थी। इसी दौरान यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस जोकि मनाली से यमुनानगर सवारियां लेकर आ रही थी। इसमें पांच सवारियां ऐसी थी जिनसे परिचालक ने किराये के एक हजार रुपये लेने के बाद टिकट नहीं दिया था तब यह बात चेकिंग स्टॉफ के सामने आई थी। इस पर ट्रैफिक मैनेजर ने सवारियों के बयान भी दर्ज करवा लिए थे। जिसके बाद चालक और परिचालक दोनों को महाप्रबंधक ने सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों में कैमरा लगवाने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर मुख्यालय के पास प्रस्ताव भी रखा गया है। कैमरा लगने से कर्मचारी व सवारियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
वर्जन
-बालकराम, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed