फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of an unidentified person was found under the bridge; murder is suspected

Yamuna Nagar News: पुलिया के नीचे मिला अज्ञात का शव, हत्या की आशंका

Fri, 26 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of an unidentified person was found under the bridge; murder is suspected
 पुलिया के नीचे मिले अज्ञात शव के बारे में जानकारी लेते एएसपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुढैल गांव के नजदीक वीरवार सुबह हाईवे के नजदीक स्थित पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उसके कपड़े खून से सने हैं। हालात को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुबह एक राहगीर ने पुलिया के नीचे शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। घटनास्थल पर एएसपी अमरिंद्र सिंह के साथ सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीमें भी पहुंचीं। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पुलिस नाका भी स्थित है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पुख्ता शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि उसके गले में एमएस ग्रुप कंपनी का आईकार्ड मिला है, लेकिन उस पर नाम या पता दर्ज नहीं है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मृतक एमएस ग्रुप कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत रहा होगा। प्रारंभिक जानकारी में मृतक को मानकपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस मानकपुर गांव में भी लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को पुलिया के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट है। उसके पास मिले आईकार्ड से प्रतीत होता है कि वह कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड रहा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed