{"_id":"693b26201ad076fd06077646","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-drain-near-the-gurudwara-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148082-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा के नजदीक नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा के नजदीक नाले में मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक नाले के पास एक 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान किशनपुरा माजरा निवासी सोनू के रूप में हुई। वीरवार को बच्चों ने खेलते हुए शव को नाले में देखा। मृतक मजदूरी करता था और करीब 10 साल पहले पत्नी से तलाक के बाद अपने भाई के साथ रहा करता था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था।
मृतक के भाई राजेश ने बताया कि उसके भाई तीन दिन पहले काम के लिए घर से निकलता था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सोनू पहले भी कई बार इसी प्रकार दो-दो दिन बाद घर लौटता था, इसलिए उन्होंने पुलिस में लापता हाेने की रिपोर्ट नहीं की। राजेश ने बताया कि उसे आज दोपहर करीब 12 बजे कॉल आई कि उसके भाई का शव गांव बूड़िया में नाले में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तो पुलिस भी वहां पर आई हुई थी। उधर, थाना बूड़िया के जांच अधिकारी जसपाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंच गए थे।