फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The BJP took out a road show in Jagadhri

भाजपा ने जगाधरी में निकाला रोड शो

Wed, 09 Apr 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 09 Apr 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
The BJP took out a road show in Jagadhri
यमुनानगर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। भारतीय जनता पार्टी ने जगाधरी में रोड शो निकाला। वहीं कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता शकील अहमद ने जिले में जनसभाएं कीं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नेताओं और कार्यकर्ताआें ने जगाधरी शहर में रोड शो निकाला। प्रदेश महामंत्री कंवरपाल के नेतृत्व हुए में निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलोें पर सवार युवा शामिल थे। रोड शो रामलीला भवन से आरंभ होकर बुड़िया चौक, छोटी लाइन, सेक्टर 17 हुडा, खेड़ा बाजार, सिविल लाइन्स, बस स्टैंड होते हुए वापस रामलीला भवन में समाप्त हुआ। रोड शो में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामेश्वर चौहान, महेंद्र खदरी, भूपेंद्र सैनी, हजकां नेता कृपाल सिंह गिल, अशोक मैहंदीरत्ता, संजीव गर्ग, सीताराम मित्तल, ओम प्रकाश आर्य, मौजी सेठी, शालू जौहर, पवन शर्मा, सत प्रकाश गर्ग, धर्मपाल राठी, वरुण बत्तरा, वीरेंद्र वधवा, राजपाल, ललित कांबोज, लवली बाजवा, जगदीश विद्यार्थी, पवन गर्ग, प्रदीप मित्तल, पीडी स्वामी, खैरती लाल बत्तरा, महेंद्र सिंह गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज मंगला, दीप चंद सिंगला, प्रदीप शर्मा, सोमप्रकाश नंबरदार, बाबू राम शर्मा, इंद्र ग्रोवर मुख्य रूप से मौजूद थे।  
विज्ञापन

बाक्स-
एक मंच पर नजर आए सभी कांग्रेसी
यमुनानगर। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि के समर्थन में कांग्रेस पार्टी हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर शकील अहमद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना और सह प्रभारी आशा कुमारी गोबिंदपुरी में आयोजित जनसभा मेें पधारे। इस जनसभा में साढौरा विधायक राजपाल भूखड़ी, जिला कांग्रेस प्रधान अनिल गोयल, ग्रामीण जिला प्रधान सुंदर लाल बतरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश तेजली, जगाधरी ब्लॉक प्रधान दर्शन लाल खेड़ा, मनोज जयरामपुर सहित अन्य सैलजा समर्थकों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला और भूपाल भाटी सहित अन्य नेता भी नजर आए। डॉ. शकील अहमद के समक्ष सभी नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में पूर्ण सहयोग का वादा किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि ने कहा कि वह जीतने के बाद क्षेत्र में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्हाेंने डॉ. शकील अहमद का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके आने से जिला प्रधान और अन्य कांग्रेसी एक मंच पर नजर आने लगे। डॉक्टर शकील अहमद ने कहा कि पिछली बार हरियाणा में कांग्रेस ने नौ सीटें जीती थी। इस बार सभी दस सीटें जीतने की कोशिश करेंगे। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों और कारों में सवार नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, छछरौली में गनौली स्थित कांग्रेस पार्टी के नेता जाकिर हुसैन के निवास स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर शकील अहमद के अलावा कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक और जिलास्तर के कांग्रेस नेताओं ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यहां डॉ. शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाथ हमेशा से ही गरीब मजदूर और किसानों के हितों के लिए आगे बढ़ा है। कांग्रेस शासन में ही गरीब मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने मनरेगा स्कीम , बीपीएल परिवारों के लिए सौ-सौ गज के प्लाट जैसी सैकड़ों स्कीमें चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स-
कहते-कहते रुक गए कांग्रेस प्रधान
कुमारी सैलजा के कट्टर समर्थक जिला प्रधान अनिल गोयल एकाएक ऐसी बात कह गए, जिसे सुनकर सभी भौचक्के रह गए। अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने मेें पूरा सहयोग करने की बात कहने के बाद उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को मतदान केंद्र पर जाकर कमल के .....। इतना कहकर वह चुप हो गए और फौरन अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि हाथ के आगे का बटन दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed