फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bike rider snatched the gold chain from the lawyer's mother who was sunbathing outside the house

घर के बाहर धूप सेक रही वकील की मां के लगे से बाइक सवार ने झपटी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The bike rider snatched the gold chain from the lawyer's mother who was sunbathing outside the house
यमुनानगर। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार प्रोफेसर कॉलोनी में घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेक रही वकील नुपम अग्रवाल की मां के गले से बाइक सवार सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। चेन झपटने के दौरान झटका लगने से महिला कुर्सी समेत नीचे गिर गई। शोर सुनकर वकील नुपम अग्रवाल घर से बाहर आए। अपनी मां को उपचार दिलवाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात बाहर सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी स्थित शिव शक्ति पार्क निवासी नुपम अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी कोर्ट में वकील हैं। बुधवार को दोपहर के समय वह अपने घर पर थे। जबकि उसकी मां शीला देवी घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेक रहीं थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पीछे से बाइक पर सवार होकर अज्ञात व्यक्ति आया। आरोपी ने उसकी मां के नजदीक आकर बाइक की गति कम की। इससे पहले उसकी मां कुछ समझ पाती आरोपी व्यक्ति ने उनके गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली। झटका लगने से उसकी मां कुर्सी समेत नीचे गिरकर चोटिल हो गई। शोर सुनकर वह घर से बाहर निकले। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। तब तक आरोपी बाइक सवार वहां से फरार हो चुका था। उन्होंने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ़्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed