फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The attackers who came in bike and car attacked the youth

Yamuna Nagar News: बाइक व कार में आए हमलावरों ने युवक पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The attackers who came in bike and car attacked the youth
दशहरा ग्राउंड के पास बाइक व कार में आए हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में गांव टोपरा कलां निवासी कैप्टन कुमार ने बताया कि 10 जून को वह दशहरा ग्राउंड के पास अपनी बाइक के पास खड़ा था। उसी समय करीब 15 से 20 लड़के बाइकों व एक कार में आए। उनके हाथों में लाठी, डंडे व गंडासी थी। आते ही हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इन हमलावरों में गांव खुर्दी का सतीश, साजन धीमान, टाइगर, महमदपुर का पंकज, गांव भूरे का माजरा का साहिल सैनी उर्फ बावा जबकि अन्य नकाबपोश थे। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उसे नहीं पता कि उस पर हमला क्यों किया गया है। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed