फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The ASI went to action on the complaint of the woman, misbehaving, accused of tearing the uniform

महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने गए एएसआई से बदसलूकी, वर्दी फाड़ने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The ASI went to action on the complaint of the woman, misbehaving, accused of tearing the uniform
यमुनानगर। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए उसके घर दुर्गा गार्डन कॉलोनी में गए एएसआई ओमप्रकाश के साथ पति ने बदसलूकी की। आरोप है कि इस दौरान उसने एएसआई पर हाथ भी उठा दिया और गाली-गलौज करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई ओम प्रकाश ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस चौकी अर्जुन नगर में अनुसंधान अधिकारी तैनात है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह चौकी में था। उसी समय दुर्गा गार्डन निवासी अपने पति के खिलाफ एक दरखास्त लेकर आई। उसकी शिकायत पर वह हेड कांस्टेबल अखिलेश व होम गार्ड अजीत सिंह को साथ लेकर महिला के साथ गए। जब वह उसके घर पर पहुंचे तो वहां उन्हें उसका पति महेश कुमार मिला। जब उन्होंने उससे बातचीत की तो आरोपी महेश एक दम गुस्से में आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसा कर आरोपी ने उनके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। उसने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज को दी। इसके बाद मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी महेश कुमार के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed